- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कूनों में 5 चीता...
मध्य प्रदेश
कूनों में 5 चीता शावकों के जन्म से वन्य प्राणी संरक्षण में मध्य प्रदेश प्रमुख केंद्र बना: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
7 Feb 2026 10:36 PM IST

x
Sheopur श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक अच्छी खबर आई है। यहां एक मादा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश वन्य प्राणी संरक्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है।
दरअसल, कूनो नेशनल पार्क चीता पुर्नस्थापन के प्रयोग का बड़ा केंद्र बन गया है। यहां दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से चीते लाए गए थे, इन चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर छोड़ा था। यह प्रयोग सफल रहा है। यहां चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां एक चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान के चीता परिवार में पांच शावकों के जन्म पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की गई है। मादा चीता आशा ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत के चीता पुनर्स्थापन अभियान को नई मजबूती मिली है।
सीएम ने कहा कि अब भारत में जन्मे चीतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जबकि कूनो में कुल चीतों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि मध्य प्रदेश को देश में वन्य जीव संरक्षण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करती है। इस सफलता का श्रेय समर्पित वन अमले और पशु चिकित्सकों की सतत निगरानी, वैज्ञानिक प्रबंधन और अथक मेहनत को जाता है। कूनो में हो रहा यह सकारात्मक विकास भारत की जैव-विविधता संरक्षण यात्रा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।
Tagsकूनो राष्ट्रीय उद्यानचीता शावकआशा चीतावन्य जीव संरक्षणमध्य प्रदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजैव विविधताश्योपुरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





