मध्य प्रदेश

उमरिया जिले में गांजे की बड़ी खेप की जब्त, बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
24 Feb 2024 4:34 PM IST
उमरिया जिले में गांजे की बड़ी खेप की जब्त, बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
x
उमरिया : उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल चौकी पुलिस को गांजे की बड़ी खेप जब्त करने में शनिवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जहां इस रेड की कार्रवाई में करीब 10 किलो से अधिक का गांजा अवैध परिवहन के दौरान पकड़ा गया है।
वहीं, अब इस मामले में सूत्रों की माने तो पुलिस ग्राम मझगवां निवासी एक युवक को एवं शहडोल जिले के जयसिंह नगर निवासी एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता भी मिली है। जहां बताया यह भी जा रहा है कि शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम मझगवां एवं खेरवा खुर्द के बीच डेगरहा पुल के पास रेड कार्रवाई की गई है। इसमें पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है। जहां नशे के विरूद्ध छेड़े गए पुलिसिया अभियान में ये कार्रवाई बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।
Next Story