मध्य प्रदेश

BIG BREAKING: महाकाल मंदिर में जमकर हंगामा, ये है वजह

jantaserishta.com
13 Aug 2021 9:49 AM IST
BIG BREAKING: महाकाल मंदिर में जमकर हंगामा, ये है वजह
x

उज्जैन. बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, उनके बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला की वजह से उज्जैन के महाकाल मंदिर में जमकर हंगामा हुआ. उनकी वजह से महाकाल की भस्म आरती आधा घंटा देरी से शुरू हुई. तीनों नेता भस्म आरती से ठीक पहले महाकाल दर्शन करने गए तो पुजारियों ने उन्हें रोक दिया. इस बीच विधायक रमेश मेंदोला मुंह से कपड़ा ढककर लोगों से बचते दिखाई दिए. बता दें, महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान सभी वीआईपी और आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबन्धित है.

गौरतलब है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय किसी न किसी तरह से चर्चा में रहते हैं. गुरुवार को ही उनका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ गाना चर्चा का विषय बन गया. यहां कैलाश विजयवर्गीय ने भुट्टा पार्टी का आयोजन किया था. इसमें सूबे के लगभग सभी बड़े नेता मंत्री पहुंचे. इस दौरान लोगों के अनुरोध पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गाना गाया. कैलाश विजयवर्गीय का हाथ थाम कर सीएम ने ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे… तोड़ेंगे दम मगर… तेरा साथ न छोड़ेंगे की ताल छेड़ी. इस दौरान वहां मौजूद कोई भी ताली बजाने से खुद को न रोक सका.
कैलाश विजयवर्गीय अक्सर मंचों पर पहुंचकर अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर चुके हैं. सीएम शिवराज भी अपने गायकी के अंदाज के लिए मशहूर हैं और आज जब पार्टी के दो बड़े नेता एक साथ मिले तो समा कुछ अलग ही बंध गया. लेकिन दोनों नेताओं ने जिस गाने के बोल गुनगुनाए वो ही सभी के बीच चर्चा का विषय बन गया.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story