- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़ी कार्रवाई: 6 साल की...
बड़ी कार्रवाई: 6 साल की मासूम के साथ रेप, आरोपी का घर किया जमींदोज

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना स्थित देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव में आज 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मासूम बच्ची अपने पिता के लिए बीड़ी का बंडल लेने दुकान पर गई हुई थी। आरोपी दुकानदार रिंकू शर्मा ने मासूम बच्ची को चॉकलेट व बिस्किट का लालच दिया। इसके बाद दुकान के पीछे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 24 घंटे के अंदर उसके घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





