मध्य प्रदेश

Bhopal Weather:भोपाल में 2.6 डिग्री लुढ़का रात का पारा

Kajal Dubey
18 Dec 2022 2:16 PM IST
Bhopal Weather:भोपाल में 2.6 डिग्री लुढ़का रात का पारा
x
भोपाल : वातावरण से नमी कम होने से हवाओं की दिशा भी उत्तरी हो गई है। उत्तर भारत से लगातार चल रही सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। जिससे राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। रविवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के उमरिया में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि एंटी साइक्लोन बनने से रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन शनिवार के न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम था। रविवार को दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
Next Story