- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: मुख्यमंत्री से...
Bhopal: मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय मंत्री, कई मुद्दों पर हुई बातचीत

भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उनके बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज भोपाल निवास पर केंद्रीय मंत्री एवं भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय भेंट की। इसके साथ ही विभिन्न मुद्दों खासकर किसानों को लेकर बात की। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार साल 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। इसी को लेकर राज्य सरकार मार्च से कृषि कैबिनेट की शुरुआत करेगी। इसकी पहली बैठक निमाड़ अंचल के खरगोन या खंडवा में होगी। वहीं, पिछले तीन दिनों से प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का सर्वे करा रही है, ताकि किसानों को राहत दी जा सके। इन्हीं मुद्दों को लेकर मुलाकात के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बीच बातचीत हुई।
शिवराज ने स्मार्ट सिटी पार्क में किया पौधरोपणवहीं, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में मंगलवार को भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए सभी नागरिकों से अपील की है कि आप भी विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण अवश्य कीजिए, यह धरती की समृद्धि के साथ-साथ मानव जीवन को भी धन्य करेगी व भावी पीढ़ियों को बेहतर दुनिया मिलेगी।





