- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: किशोर कुमार को...
मध्य प्रदेश
Bhopal: किशोर कुमार को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साझा की भावनाएं
Admindelhi1
13 Oct 2025 11:52 AM IST

x
भाेपाल: मध्यप्रदेश की माटी के महान सपूत, भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक व अभिनेता किशोर कुमार की आज साेमवार काे पुण्यतिथि है। आज के ही दिन 13 अक्टूबर, 1987 को किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा - हिंदी फिल्म जगत की अमिट पहचान रहे मध्य प्रदेश के रत्न, गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मन को आनंदित और हृदय को स्पंदित करती उनकी आवाज ने अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। गीत-संगीत के प्रति उनका समर्पण नवीन प्रतिभाओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
Tagsभोपालकिशोर कुमारश्रद्धांजलिमुख्यमंत्रीडॉ. यादवसाझाभावनाएंBhopalKishore KumartributeChief MinisterDr. Yadavsharedemotionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





