मध्य प्रदेश

Bhopal रेलवे ट्रैक पर हुए हमले में घायल हुए युवक की मौत

Sanjna Verma
29 Aug 2024 9:18 AM GMT
Bhopal रेलवे ट्रैक पर हुए हमले में घायल हुए युवक की मौत
x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में बागसेवनिया क्षेत्र में 10 दिन पहले हुए जानलेवा हमले में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक पर दो लोगों ने शराब पिलाने के बाद हमला किया था। रेलवे ट्रैक पर पत्थर मारकर युवक को घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि 15 साल पुरानी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिंह राजगढ़ का रहने वाला था। मानसिंह कई सालों से भोपाल में रहता था,
Bhopal
में रहने वाले सुनील और मंगल नाम के मजदूरों से उसकी पुरानी रंजिश थी। करीब पंद्रह साल पहले उनके बीच विवाद हुआ था तभी से उनसे मनमुटाव चलता रहता था।
15 अगस्त को मान सिंह नारायण नगर की पटरी के पास से जा रहा था तभी सुनील और मंगल ने रास्ता रोका। दोनों ने युवक को कहा कि दुश्मनी भुला देते हैं और साथ में शराब पीते हैं। तीनों ने साथ शराब पी इसके बाद मानसिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। मान सिंह ने उनका विरोध किया तो दोनों ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया था। सिर पर पत्थर से वार करने के बाद दोनों मौके से भाग निकले थे। इलाज के लिए उसको को एम्स में भर्ती कराया गया था।
Next Story