मध्य प्रदेश

Bhopal: प्रदेश के मौसम में उतर-चढ़ाव जारी, 8 डिग्री लुढ़का पारा

Tara Tandi
7 Dec 2024 7:53 PM IST
Bhopal: प्रदेश के मौसम में उतर-चढ़ाव जारी, 8 डिग्री लुढ़का पारा
x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश मे शनिवार को मौसम के दो रुप देखने को मिले। जहां ग्वालियर चंबल और विंध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड रही, वहीं कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। शहडोल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि ठंडी हवाओं के असर से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड का असर तेज होगा और दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बारिश होगी, जिसकेअसर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का
अनुमान है।
इन क्षेत्रों में छा सकते हैं बादल
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्व अनुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रात का पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।हालांकि पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान में बदलाव होगा।
प्रदेश के 5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर न्यूनतम तापमान
शहडोल 8.0
छतरपुर 18.4
सिंगरौली / रीवा 8.2
शिवपुरी 8.5
प्रदेश के 5 सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर तापमान (°C में)
आगर 18.4
देवास 17.6
नर्मदापुरम 16.6
इंदौर 16.3
सिवनी 16.0
इसलिए हो रहा प्रदेश के तापमान में उतर-चढ़ा
मौसम विभाग के सीनियर बजाने वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व की तरफ बना हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है और कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है।प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा, जो जनवरी तक बना रहेगा।इन 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है।
प्रदेश में 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान भोपाल, उज्जैन संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे; नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
Next Story