- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: वक्फ बोर्ड की...
मध्य प्रदेश
Bhopal: वक्फ बोर्ड की नई बिल्डिंग का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम होगा
Admindelhi1
6 May 2025 6:37 PM IST

x
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान
भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का नया भवन बनेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह ऐलान किया है। वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा यह घोषणा की गई है। सीएम ने यह भी कहा है कि, नए भवन का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होगा।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि, भोपाल निवास स्थित समत्व भवन में 'वक्फ सुधार जन जागरण कार्यक्रम' के अंतर्गत मुस्लिम समाज से पधारे प्रबुद्धजनों के साथ सार्थक संवाद हुआ। वक्फ सुधार की दिशा में आगे बढ़कर लोकहितकारी एवं जनकल्याणकारी संकल्पों को हम साकार करें, कमजोर वर्ग को मदद मिले, गरीब का उत्थान हो; इस पावन ध्येय के साथ हम सभी साथ मिलकर निरंतर कार्य करें।
Tagsमध्यप्रदेशवक्फ बोर्डभोपालनई बिल्डिंगडॉ. एपीजेअब्दुल कलामMadhya PradeshWaqf BoardBhopalNew BuildingDr. APJAbdul Kalamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





