- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: राज्य बाल...
मध्य प्रदेश
Bhopal: राज्य बाल संरक्षण आयोग का आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा
Admindelhi1
3 March 2025 9:34 AM IST

x
"भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अन्तरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला शुभारंभ करेंगे"
भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग द्वारा आज (सोमवार को) बच्चों के शिक्षा के अधिकार, पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अन्तरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला शुभारंभ करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि कार्यशाला में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यशाला में सभी जिलों के महिला बाल विकास, शिक्षा, जनजातीय कल्याण एवं गृह विभाग के अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बच्चों के शिक्षा के अधिकार, पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।
Tagsभोपालमध्य प्रदेशराज्य बाल संरक्षण आयोगएक दिवसीयकार्यशालाआयोजनमुख्यमंत्रीशुभारंभBhopalMadhya PradeshState Child Protection Commissionone dayworkshopeventChief MinisterShubharambhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





