- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: स्थापना दिवस...
Bhopal: स्थापना दिवस पर आज विशेष आयोजन, राज्य निर्वाचन आयोग

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का 32वां स्थापना दिवस समारोह आज सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने बताया ने बताया कि समारोह में पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त रावत वन नेशन-वन इलेक्शन में स्थानीय निर्वाचन की भूमिका विषय पर व्याख्यान देंगे। वहीं, पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम स्थानीय निर्वाचन में सुधार की चुनौतियाँ विषय पर उद्बोधन देंगे। इसके अलावा स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के विभागाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह जमीनी लोकतंत्र में पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव विषय पर और एडवोकेट सिद्धार्थ सेठ स्थानीय निर्वाचन में न्यायालयीन सबक विषय पर उद्बोधन देंगे।
आयोग के सचिव सिंह ने बताया कि समारोह में आयोग के निर्वाचन साहित्य-ई बुक का विमोचन और प्रेक्षा मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया जायेगा। साथ ही स्थानीय निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किये जाएंगे।





