- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: बंधुआ मजदूरों...
मध्य प्रदेश
Bhopal: बंधुआ मजदूरों के उत्पीड़न मामलों के समाधान हेतु SIT का गठन
Admindelhi1
3 April 2026 1:00 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्य शासन ने ग्वालियर, चंबल तथा भोपाल संभाग के समस्त बंधुआ मजदूरों संबंधी मामलों के संबंध में समाधनकारक उपायों एवं उपचारों पर विचारण के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को आदेश जारी किया है।
जारी आदेश अनुसार संभाग आयुक्त टीम के अध्यक्ष, संबंधित जोन के आईजी, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यागजन सशक्तिकरण, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास भोपाल को सदस्य तथा श्रमायुक्त मध्य प्रदेश को सदस्य सचिव बनाया गया है। संबंधित जिलों के कलेक्टर्स एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य संभागीय समिति को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान करेंगे। सचिव श्रम विभाग द्वारा उपरोक्त टीम को तकनीकी एवं वैधानिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
Tagsभोपालबंधुआमजदूरोंउत्पीड़नमामलोंसमाधान हेतुSITगठनBhopalbonded laborharassmentcasesSIT formed to resolveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





