- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: नौसैनिकों के...
Bhopal: नौसैनिकों के शौर्य को नमन, नौसेना दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश

भाेपाल: आज गुरुवार काे भारतीय नौसेना दिवस है। भारत में नौसेना दिवस नौसैनिक की शान और उपलब्धियों को दिखाने के लिए मनाया जाता है। भारतीय नौसेना देश की सैन्य ताकत का बहुत अहम हिस्सा है, यह देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में अहम भूमिका निभाती है। भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में भी भारतीय नौसेना का अहम योगदान है। भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने नौसेना के वीर जवानों को नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का अवसर है। समुद्र की विस्तारित सीमाओं तक देश की रक्षा के लिए समर्पित नौसेना का समर्पण वंदनीय है। देश के लिए जिन जवानों ने सर्वस्व बलिदान किया, उनके चरणों में नमन करता हूं।





