मध्य प्रदेश

Bhopal: भारत रत्न एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर नमन

Admindelhi1
16 Sept 2025 10:55 AM IST
Bhopal: भारत रत्न एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर नमन
x

भाेपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न और कर्नाटक संगीत की पर्याय, एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी को उनकी जयंती पर मंगलवार काे नमन किया है। डॉ. यादव ने सुब्बुलक्ष्मी के भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और दुनिया भर में इसे स्थापित करने में उनके योगदान को सराहा।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा भारतीय शास्त्रीय संगीत की अमर साधिका, 'भारत रत्न' एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूँ। मां सरस्वती की कृपा से अनुप्राणित उनका स्वर केवल संगीत नहीं, बल्कि साधना और भक्ति का अद्वितीय संगम था। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत को गौरवान्वित करने वाली सुब्बुलक्ष्मी जी का मधुर स्वर युगों-युगों तक भारतीय संस्कृति की शाश्वत गूंज के रूप में हमें प्रेरित करता रहेगा।

Next Story