मध्य प्रदेश

Bhopal: अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर भोपाल में कार्यक्रम

Admindelhi1
20 March 2026 5:20 PM IST
Bhopal: अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर भोपाल में कार्यक्रम
x
"प्रसन्नता दिवस पर भोपाल में होगा विशेष आयोजन"

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग द्वारा आज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस पर राजधानी भोपाल में आनंद के आयाम–राष्ट्रीय संगोष्ठी’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे इसका शुभारंभ करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि संगोष्ठी स्वर्ण जयंती सभागार आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी भोपाल में होगी। इसमें हार्टफुलनेस संस्थान, हैदराबाद के कमलेश डी. पटेल (दाजी) मुख्य संबोधन देंगे। संगोष्ठी में आनंद और प्रसन्नता के विविध आयामों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में ‘आनंद’ के विषय-विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे। राज्य आनंद संस्थान की स्थापना वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश शासन द्वारा नागरिकों के बीच आंतरिक कल्याण, भावनात्मक दृढ़ता और मूल्य-आधारित जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। मध्यप्रदेश देश का पहला और एकमात्र राज्य है, जहां ‘आनंद विभाग’ कार्यरत है।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य नागरिकों में आनंद, आंतरिक कल्याण की भावना और मूल्य-आधारित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। यह आयोजन सुशासन और जनभागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Next Story