मध्य प्रदेश

Bhopal: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक बनने का मौका, 7500 पद खाली

Admindelhi1
14 Sept 2025 12:34 PM IST
Bhopal: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक बनने का मौका, 7500 पद खाली
x

भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस) के अंतर्गत 7500 पदों पर पुलिस आरक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। इस संबंध में शनिवार को मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

कर्मचारी चयन मंडल के डायरेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती के लिए चयन परीक्षा-2025 का विज्ञापन रविवार, 14 सितम्बर को प्रकाशित किया जा रहा है। इसी महीने ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्टूबर में सेंटर तय किए जाएंगे। 30 अक्टूबर 2025 से परीक्षा शुरू होगी। मंडल द्वारा ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। जबकि पुलिस विभाग द्वारा फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। जल्दी ही सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जारी विज्ञापन के अनुसार, परीक्षा के आवेदन-पत्र 15 सितम्बर से 29 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन लिये जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 से प्रदेश के संभावित 11 शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जायेगा। परीक्षा की नियम पुस्तिका मंडल की वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर प्रदर्शित की गई है। आवेदक इसे डाउनलोड कर प्रावधान अनुसार अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा पर शुरू हुआ अमल: गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती संबंधी घोषणा की थी, जिस पर गृह विभाग द्वारा अमल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर 22 हजार 500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया। उन्होंने कहा था कि ये सभी भर्तियां आगामी तीन साल में कर दी जाएंगी। प्रत्येक वर्ष 7500 भर्तियां का लक्ष्य रखा गया है। पहले वर्ष में की जाने वाली भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से और आगामी 2 वर्षों की भर्तियां म.प्र. पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जाएँगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में आरक्षक भर्ती के लिये पुलिस भर्ती बोर्ड गठन की भी घोषणा की है।

Next Story