मध्य प्रदेश

Bhopal: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, मप्र CM ने की शुभकामना

Admindelhi1
15 Dec 2025 10:56 AM IST
Bhopal: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, मप्र CM ने की शुभकामना
x

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नबीन की अटूट निष्ठा, समर्पण, कार्यकुशलता और व्यापक अनुभव से निश्चित ही संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि नबीन ने भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के रूप में संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है। निश्चित ही उनके जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव संगठन को मिलेगा।

Next Story