मध्य प्रदेश

Bhopal News: हाईटेंशन लाइन टूटकर पानी में गिरी,हुआ बड़ा हादसा

Bharti Sahu 2
13 Aug 2024 12:14 PM IST
Bhopal News: हाईटेंशन लाइन टूटकर पानी में गिरी,हुआ बड़ा हादसा
x
Bhopal News: भोपाल शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। इलाके में स्थित सुदंर नगर कॉलोनी में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे जमीन में भरे पानी से करंट फैल गया। घटना में तीन व्यक्ति भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। बारिश की वजह से सड़क पर पानी भरा हुआ था। रात करीब सवा ग्यारह बजे डॉ. उपेंद्र क्लीनिक के बाहर खड़े थे, तभी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी और आग की लपटें उठने के साथ पानी में करंट फैल गया। वहीं पास में डॉ. उपेंद्र की बाइक खड़ी थी, जिसे हटाने की कोशिश में वह करंट की चपेट में आ गए और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। तीन अन्य लोग भी करंट की चपेट में आए। घटना के बाद इलाके की बिजली भी गुल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉ. उपेंद्र की मौत हो गई।
Next Story