मध्य प्रदेश

Bhopal News: दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, लोकल पुलिस को जानकारी नहीं

jantaserishta.com
31 Dec 2021 1:15 PM IST
Bhopal News: दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, लोकल पुलिस को जानकारी नहीं
x
देखें वीडियो।

भोपाल। देश के बड़े कारोबारियों में गिने जाने वाले भोपाल के दिलीप बिल्डकॉन के दफ्तर में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने छापा मारा। दिल्ली से आई टीम चूनाभट्‌टी स्थित दफ्तर पर जांच कर रही है। इस छापे की जानकारी स्थानय स्तर पर नहीं है। दिलीप बिल्डकॉन के प्रमोटर दिलीप सूर्यवंशी सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी बताए जाते हैं। सीबीआई सूत्रों का दावा है कि मामला रिश्वत से जुड़ा है। एनएचआई के अफसर को 20 लाख रुपए की रिश्वत दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी को देते गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद यह छापेमारी की गई है।



दिलीप बिल्डकॉन का कंस्ट्रक्शन का काम है। देशभर में यह कंपनी के हाईवे, रेल प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। भोपाल रेल मेट्रो का काम यही कंपनी कर रही है। बताया जाता है कि नेशनल हाइवे के एक बड़े प्रोजेक्ट को लेकर एक अफसर सीबीआई में लंबे समय से फंसे हैं। उनकी जांच के दौरान दीलीप सूर्यवंशी की कंपनी का लिंक खंगालने के लिए सीबीआई ने छापेमारी की है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story