मध्य प्रदेश

Bhopal: विभागीय दक्षता बढ़ाने में सहायक होगी नवीन वेबसाइट: परमार

Admindelhi1
29 Oct 2025 3:29 PM IST
Bhopal: विभागीय दक्षता बढ़ाने में सहायक होगी नवीन वेबसाइट: परमार
x

भोपाल: मध्य प्रदेश के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को भोपाल निवास स्थित कार्यालय में आयुष विभाग की नवीन वेबसाइट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नई वेबसाइट विकसित होने से विभागीय सेवाओं को तेजगति मिलेगी। साथ ही विभागीय गतिविधियों एवं सेवाओं की जानकारी आमजन तक सुलभ एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध होगी।

आयुष मंत्री परमार ने कहा कि आयुर्वेद, भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़ा विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद पुनः विश्वमंच पर स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से व्यापक रूप से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संकल्प के अनुरूप विभाग आयुष चिकित्सा सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट आयुष विभाग की पारदर्शिता, दक्षता और सेवा वितरण को और अधिक सुदृढ़ करेगी। उल्लेखनीय है कि एमपीएसईडीसी द्वारा विकसित यह वेबसाइट, भारत सरकार की वेबसाइट गाइडलाइन और मानकों के अनुरूप विकसित की गई है।

इस अवसर पर आयुष आयुक्त उमा आर माहेश्वरी, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी संचालनालय डॉ. कीर्ति राठौर एवं एमपीएसईडीसी के संयुक्त संचालक धर्मेन्द्र कोष्ठा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story