मध्य प्रदेश

Bhopal: पड़ोसी ने घर में घुसकर किया नवविवाहिता से दुष्कर्म

Tara Tandi
15 Oct 2024 5:32 AM GMT
Bhopal: पड़ोसी ने घर में घुसकर किया नवविवाहिता से दुष्कर्म
x
Bhopal भोपाल: भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाली नवविवाहिता के साथ मोहल्ले में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। वह रात तीन बजे महिला के घर पहुंचा तथा उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के धमकी देने के बाद घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। जब युवक फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर
जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय महिला ऐशबाग इलाके एक मोहल्ले में रहती है। गत 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई। इसी इसी इलाके में सानिब नाम का युवक रहता है जो महिला के पति का दोस्त है। उसका घर में आना-जाना था तो महिला की भी उससे दोस्ती हो गई। इसी दौरान उसने कुछ वीडियो बनाए व फोटो खींच लिए। गत 8 अक्टूबर की रात महिला का घर में अकेली थी, उसका पति अपने मां के घर गया हुआ था। इसी दौरान रात तीन बजे युवक महिला के घर पहुंच गया तथा कुछ वीडियो वायरल करने व पति के मोबाइल पर भेजने की धमकी देने लगा। महिला धमकी से डर गई तो युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह बात जब पति को पता चली तो घर में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी। युवक जब महिला पर फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story