- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल : महाराणा...

x
CM बोले, हल्दी घाटी की माटी का मान-सम्मान जाने नहीं दूंगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान | कहा, हल्दी घाटी की माटी से पवित्र हिंदुस्तान में और कुछ नहीं। ये माटी भारत के शौर्य और वीरता की प्रतीक है। इसका मान, सम्मान कभी जाने नहीं दूंगा, जान भले चली जाए। महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्मणराज सिंह मेवाड़ की ओर से भेंट की गई ये माटी महाराणा प्रताप के शौर्य की याद दिलाएगी, कहेगी- सही दिशा में काम किया। मुख्यमंत्री भोपाल के लाल परेड ग्राउंड के पास मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार को महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित कर रहे हैं। प्रदेशभर से समाज के लोग जुटे हैं।
महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्मणराज सिंह मेवाड़ ने कहा, मेवाड़ और इस देश का पर्यायवाची हमारा स्वाभिमान है। इसे सम्मान देने का काम मध्यप्रदेश में हो रहा है। उम्मीद करता हूं कि अन्य प्रदेश इस सीख को लेकर आगे बढ़ेंगे।
दोपहर 1 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, CM शिवराज ने घोषणाएं करने में कभी कंजूसी नहीं की। लेकिन, इतिहास इस बात का भी साक्षी है कि बाकी जो मुख्यमंत्री हुए और घोषणा करते थे, उसमें से 10% पर अमल हुआ। शिवराज ने 100 घोषणाएं की, तो 95% पर अमल हुआ।
इसी साल 8 जनवरी को राजपूत करणी सेना ने जंबूरी मैदान पर बड़ा प्रदर्शन किया था। मांगें पूरी नहीं होने पर वे जंबूरी मैदान के पास ही धरने पर बैठ गए थे। राजपूतों की मांगों को लेकर मनाने में पूरी सरकार जुटी रही। आश्वासन के बाद राजपूत वहां से हटे। इसके बाद सरकार ने समाज के लोगों को साधने की कोशिशें भी की। CM हाउस में एक कार्यक्रम हो चुका है।

Rounak Dey
Next Story