मध्य प्रदेश

Bhopal: जबलपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया अलर्ट

Admindelhi1
12 Aug 2025 11:18 AM IST
Bhopal: जबलपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किया अलर्ट
x

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिसके बाद ऐसा लग रहा है मानो दोबारा मानसून की एंट्री हो गई है। हालांकि इसके बाद भी कई जगह उमस का माहौल है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मंगलवार को 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं, 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) एक्टिव हो रहा है। जिसका असर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी दिखाई देगा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। इस वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। 13 अगस्त से एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से 15 अगस्त से लगातार तेज बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 13 अगस्त को दक्षिणी हिस्से के जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 14 अगस्त को भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है।

इससे पहले सोमवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। छतरपुर जिले के नौगांव में 2.3 इंच बारिश हो गई। दतिया, ग्वालियर, पचमढ़ी, दमोह, खजुराहो, सतना, सिवनी समेत कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 16 जून को मानसून की एंट्री हुई थी, तब से अब तक औसत 29.5 इंच बारिश हो चुकी है।

Next Story