- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: केरल...
Bhopal: केरल प्रतिनिधिमंडल का भोपाल-ग्वालियर दौरा शुरू

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के “भाजपा फॉर विकसित केरलम” कार्यक्रम के अंतर्गत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार को मध्य प्रदेश के भोपाल एवं ग्वालियर के दाे दिवसीय प्रवास पर रहेगा। इस अध्ययन प्रवास का उद्देश्य मध्य प्रदेश में लागू नगरीय विकास की अभिनव योजनाओं एवं सुशासन के मॉडल का अवलोकन कर अनुभव साझा करना है। भोपाल में 11 सदस्यीय तथा ग्वालियर में 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न गतिविधियों में भाग लेगा। प्रवास के दौरान प्रतिनिधिगण भोपाल एवं ग्वालियर स्थित पार्टी कार्यालयों का दौरा कर वरिष्ठ पार्षदों और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल नगर निगमों की प्रमुख विकास योजनाओं और परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेगा। वे स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर का भ्रमण कर उसकी कार्यप्रणाली को समझेंगे। इसके अतिरिक्त महापौर, नगर निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना, रिवरफ्रंट विकास, झील पुनर्जीवन, शहरी परिवहन, जल संरक्षण एवं नवकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव प्रतिनिधिमंडल से संवाद करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित रहेंगे। 15 फरवरी को भोपाल में राज्यपाल मंगूभाई पटेल तथा 14 फरवरी को ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ताेमर प्रतिनिधिमंडल से संवाद करेंगे।
जनप्रतिनिधिगण 14 फरवरी को भोपाल में विभिन्न स्थानों का करेंगे भ्रमण
‘‘भाजपा फॉर विकसित केरलम‘‘ कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधिगण आज शनिवार को प्रातः 9ः35 बजे भोपाल रेल्वे स्टेशन पहुंचेंगे। जनप्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल प्रातः 10ः45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनसे संवाद करेंगे। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे। प्रातः 11ः45 बजे तुलसी नगर स्थित नगर निगम ग्रीन भवन का भ्रमण कर प्रजेंटेशन देखेंगे। दोपहर 1 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर महापुरूषों को माल्यार्पण कर मीडिया विभाग सहित मोर्चों के कार्यालयों का भ्रमण करेंगे। तत्पश्चात् पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से संवाद, कार्यालय का भ्रमण कर मीडिया को बाइट देंगे। दोपहर 2 बजे सुभाष नगर से रानी कमलापति तक मेट्रो ट्रेन का भ्रमण, दोपहर 3ः30 बजे प्रतिनिधिमंडल स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर का निरीक्षण, सायं 4ः50 बजे ट्रेचिंग ग्राउंड भानपुर खंती का भ्रमण कर सायं 6 बजे बरखेड़ा स्थित अयप्पा मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि आठ बजे होटल पलाश में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
15 फरवरी को भोपाल में विभिन्न स्थानों का करेंगे अवलोकन
‘‘भाजपा फॉर विकसित केरलम‘‘ कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधिगण 15 फरवरी को प्रातः 9ः45 बजे लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य मुलाकात कर संवाद कर भ्रमण करेंगे। प्रातः 11 बजे एयरपोर्ट रोड पर महावीर गिरी पर्यटन स्थल, दोपहर 12ः15 बजे ट्रायबल म्यूजियम, वन विहार, शिकारा बोटिंग का अवलोकन करेंगे। दोपहर 3ः45 बजे शौर्य स्मारक, सायं 4ः45 बजे विधानसभा भवन का भ्रमण कर सायं 6 बजे 10 नंबर मार्केट स्थित कचरा कैफे का अवलोकन करेंगे।
14 फरवरी को ग्वालियर में विभिन्न स्थानों का करेंगे भ्रमण
‘‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’’ कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधिगण शनिवार को प्रातः 9 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। प्रातः 10ः30 बजे फूलबाग स्थित लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रातः 11 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट कर संवाद करेंगे। दोपहर 12 बजे मुरार स्थित आदर्श गौशाला का भ्रमण, दोपहर 3 बजे जलालपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सायं 4 बजे पीएम वाय मानपुर का भ्रमण करेंगे। सायं 5 बजे महाराज बाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन का भ्रमण कर पार्टी पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। सायं 6ः30 बजे किला पहुंचकर लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे।
जनप्रतिनिधिगण 15 फरवरी को ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचेंगे
15 फरवरी, रविवार को प्रातः 11 बजे शिंदे की छावनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करेंगे। दोपहर 12 बजे फूलबाग स्थित श्रीगोपाल मंदिर में दर्शन कर दोपहर 1 बजे जल विहार स्थित नगर निगम कार्यालय में पार्षदगणों के साथ संवाद करेंगे। सायं 4 बजे मोतीमहल स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। सायं 6 बजे होटल तानसेन के पास भगवान महादेव के दर्शन करेंगे।





