मध्य प्रदेश

Bhopal: भारत आतंकवाद के खिलाफ कट्टर रवैया अपनाएगा: उप राष्ट्रपति धनखड़

Admindelhi1
26 May 2025 9:01 PM IST
Bhopal: भारत आतंकवाद के खिलाफ कट्टर रवैया अपनाएगा: उप राष्ट्रपति धनखड़
x
"दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने वाला है भारत"

भोपाल: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पहलगाम का जवाब आॅपरेशन सिंदूर से दिया है। इसका लोहा दुनिया ने माना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संदेश दिया है कि जिसने सिंदूर मिटाया है, उसे धरती पर रहने का अधिकार नहीं है। अंतरराष्ट्रीय सीमा में बिना घुसे सेना ने क्या सटीक बमबारी की है। इसका कोई प्रमाण नहीं मांग रहा। जिनको चोट लगी है, उन्होंने प्रमाण दे दिया है। भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा देश राष्ट्र भावना से ओतप्रोत है। आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। ये बड़ी उपलब्ध है। उप राष्ट्रपति धनखड़ सोमवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी उन्नयन और कृषक कल्याण को समर्पित तीन दिवसीय ह्यकृषि उद्योग समागम' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उप राष्ट्रपति धनखड़ की की पत्नी सुदेश धनखड़ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के मंत्रीगण नारायण कुशवाहा, गोविंद सिंह राजपूत, ऐंदल सिंह कंषाना, प्रह्लाद सिंह पटेल, राव उदय प्रताप सिंह और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, अन्य जनप्रतिनिधि, उद्योगपति और बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति ने कहा कि जो 70 साल में नहीं हुआ, वह कठोर निर्णय प्रधानमंत्री मोदी ने लौह पुरुष की तरह लिया। खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, यह बड़ा संदेश दिया है। अब हर व्यक्ति राष्ट्र भावना से ओतप्रोत है। भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। आज का भारत आत्मविश्वासी है और साहसी है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो प्रधानमंत्री का आव्हान है कि हम भारतीय हैं। राष्ट्र से ऊपर कोई हित नहीं हो सकता। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने बड़ी आर्थिक उछाल लगाई। हम बड़ी कमजोर स्थिति में थे। आज भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है। हमने जापान जैसे बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने वाला है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत और गांव से निकलता है। पूंजी किसान के पास है। इससे अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आएगा। विकसित भारत के लिए महायज्ञ चल रहा है। इसमें सबसे बड़ी आहूति किसान की है। किसानों को मार्केटिंग और कृषि उद्योगों से आगे बढ़ना चाहिए। किसान को भी व्यापार करना आना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि अमेरिका में किसान परिवार की आय सामान्य परिवार से ज्यादा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए सांसद, विधायक कृषि आधारित उद्योग गांव को गोद लें। उसके विकास का संकल्प लें। किसान एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देगा। भारत का भविष्य खेतों में लिखा जाएगा

उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर में 102 हेक्टेयर में नए कृषि आधारित फूड पार्क तैयार किया जा रहा है। यहां 1300 करोड़ से ज्यादा के उद्योग के नए संकल्प लेकर आकार लेंगे। किसान को पांच रुपये में परमानेंट बिजली कनेक्शन देने का निर्णय किया है। किसानों को पटवारी के पास जाने की जरूरत नहीं है।

कहा कि कृषि सब्सिडी किसान के खाते में मिलना चाहिए । इससे पहले उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नरसिंहपुर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम' का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में 116 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया

Next Story