मध्य प्रदेश

Bhopal: सीमा पुलिस बल को CM यादव की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

Admindelhi1
24 Oct 2025 12:53 PM IST
Bhopal: सीमा पुलिस बल को CM यादव की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
x

भाेपाल: देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान यानी आईटीबीपी का आज शुक्रवार काे 64वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने आईटीबीपी के जवानों काे बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के अखंड प्रण के साथ देश की सुरक्षा के लिए सतत सजग भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।साहस, शौर्य एवं पराक्रम से परिपूर्ण अपने इतिहास पर गर्व करते इस बल के उन जवानों को नमन, जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व बलिदान दिया।

Next Story