मध्य प्रदेश

Bhopal: झाबुआ में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल

Admindelhi1
12 March 2026 4:31 PM IST
Bhopal: झाबुआ में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल
x

भाेपाल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज गुरुवार को झाबुआ जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा इसके समय पर परीक्षण और उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, इसके साथ ही वे राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के तत्वावधान में आयोजित कृषि उपकरण एवं बीज का वितरण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला जनसंपर्क अधिकारी जिनेंद्रिय सगोरिया ने बताया कि निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पटेल दोपहर लगभग 02:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा गोपालपुरा एयरस्ट्रिप, झाबुआ पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल पटेल अपराह्न लगभग 03:45 बजे कृषि विज्ञान केंद्र से प्रस्थान कर गोपालपुरा एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद राज्यपाल पटेल अनुसूचित जनजाति उपयोजना अन्तर्गत राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम एवं कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदाय में सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके समय पर परीक्षण और उपचार के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के तत्वावधान में आयोजित किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज वितरण कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। आयोजित कार्यक्रम में किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज का वितरण किया जाएगा।

Next Story