मध्य प्रदेश

भोपाल : पहली बार बढ़ा इतना पारा, एक महीने में टूटे रिकॉर्ड

Admin2
13 May 2022 3:43 AM GMT
भोपाल : पहली बार बढ़ा इतना पारा, एक महीने में टूटे रिकॉर्ड
x
हवा की औसत गति 18 किमी प्रति घंटे होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भोपाल में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। राजधानी में पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहर में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम थी और हवा की औसत गति 18 किमी प्रति घंटा थी।इससे पहले भोपाल में इस सीजन का अधिकतम तापमान 28 और 29 अप्रैल को 43.3 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था।वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा तापमान खरगोन और राजगढ़ में 46 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। राजगढ़, शाजापुर, नौगांव, खरगोन और खंडवा में लू का असर देखा गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिन में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और रात में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, हवा की औसत गति 18 किमी प्रति घंटे होगी।
Next Story