मध्य प्रदेश

भोपाल: कार में शराब पीकर पुलिस से की बदसलूकी, दो डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

SHIDDHANT
30 Oct 2025 10:36 PM IST
भोपाल: कार में शराब पीकर पुलिस से की बदसलूकी, दो डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज
x
Bhopal भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डॉक्टरों की शराब पार्टी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार में शराब पीते और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के आरोप में दो डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला जोन-2 क्षेत्र का बताया जा रहा है।
डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने बताया कि यह घटना 26-27 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में बैठकर शराब पी रहे हैं और बाहर बोतलें फेंकी जा रही हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने की कोशिश की, तो कार में बैठे एक-दो लोगों ने पुलिस से बदतमीजी की और अपशब्द कहे। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित डॉक्टर हैं। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान डॉ. साहिल चौहान और डॉ. प्रकल्प गुप्ता के रूप में हुई है।
डीसीपी विवेक सिंह ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद दोनों डॉक्टरों के खिलाफ शराब पीने, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई सबूतों और वीडियो फुटेज के आधार पर की गई है। फिलहाल दोनों डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की बोतलें कहां से खरीदी गईं और क्या वाहन का उपयोग किसी अन्य अवैध गतिविधि में किया गया था।
Next Story