मध्य प्रदेश

Bhopal: हरदा में किसान सम्मेलन, डॉ. यादव होंगे शामिल

Admindelhi1
18 March 2026 11:16 AM IST
Bhopal: हरदा में किसान सम्मेलन, डॉ. यादव होंगे शामिल
x
"डॉ. यादव आज किसानों से रूबरू होंगे"

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कृषि आधारित कौशल विकास एवं कस्टम हायरिंग पर केन्द्रित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों का लोकार्पण व नये विकास कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र तिवारीने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में लगभग 3248.71 लाख रुपये की लागत के 5 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लगभग 19979.97 लाख रुपये के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी करेंगे।

Next Story