मध्य प्रदेश

Bhopal: डॉ. यादव ने मुंबई हमले की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की

Admindelhi1
26 Nov 2025 11:35 AM IST
Bhopal: डॉ. यादव ने मुंबई हमले की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की
x

भाेपाल: मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले की आज बुधवार काे 17वीं बरसी है। इस अवसर मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने वीर शहीदों और दिवंगत नागरिकाें को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने कहा राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा मुंबई के 26/11 हमले में देश एवं मानवता की रक्षा करते शहीद हुए वीर जवानों और दिवंगत नागरिकों को नमन करता हूं। मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वाले नागरिकों के साथ हैं।हम सभी को राष्ट्र की अस्मिता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए आतंकवाद के खिलाफ हर क्षण सतर्क और एकजुट रहना होगा।

गाैरतलब है कि आज ही के दिन 17 साल पहले मुंबई में यह भयावह आतंकी हमला हुआ था। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई के कई हिस्सों में एक साथ हमला किया था। जिसमें सुरक्षाकर्मियों और विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे और सैंकडुाें की संख्या में लाेग घायल हुए थे।

Next Story