मध्य प्रदेश

Bhopal: डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व राष्ट्रपति को नमन किया

Admindelhi1
3 Dec 2025 11:09 AM IST
Bhopal: डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व राष्ट्रपति को नमन किया
x

भाेपाल: देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद और महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की आज बुधवार को जयंती है। इसके साथ ही हाॅकी के जादूगर कहे जाने वाले पद्म भूषण मेजर ध्यान चंद की आज ही के दिन पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने इन महान विभूतियों को स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर भूतपूर्व राष्ट्रपति डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद काे जयंती पर याद करते हुए कहा- भारत रत्न, देश के प्रथम राष्ट्रपति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर नमन करता हूं। देश की स्वतंत्रता के आंदोलनों में उनकी अविस्मरणीय भूमिका रही। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में अमूल्य योगदान दिया। उनका जीवन सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने महान क्रांतिकारी खुदीराम बोसकाे जयंती पर नमन कर लिखा - मां भारती के अमर वीर सपूत, महान क्रांतिकारी खुदीराम बोस जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने देश की आजादी के लिए मात्र 18-19 वर्ष की आयु में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर करोड़ों देशवासियों की चेतना को जागृत किया। उनके प्रति यह राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा।

'हॉकी के जादूगर', मेजर ध्यानचंद को पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर 'हॉकी के जादूगर', मेजर ध्यानचंद को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा -हॉकी के जादूगर, मेजर ध्यानचंद जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी अप्रतिम प्रतिभा से उन्होंने विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित किया। हॉकी के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Next Story