- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: डॉ. यादव ने...
मध्य प्रदेश
Bhopal: डॉ. यादव ने नहाय-खाय की दी छठ पर्व की मंगलकामना
Admindelhi1
25 Oct 2025 1:40 PM IST

x
भाेपाल: लोक आस्था का महापर्व छठ आज (शनिवार) से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मप्र में उत्तर भारतीय, बिहारी, भोजपुरी समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को 4 दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय- खाय की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा संतान की मंगलकामना एवं परिवार की खुशहाली के लिए समर्पण व त्याग की पराकाष्ठा के पर्व छठ पूजा के प्रथम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया और सूर्य देव से प्रार्थना है कि ममता की प्रतिमूर्ति माताओं की कामनाएं पूर्ण करें, सुख, समृद्धि, संपन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि दें।
Tagsभाेपालडॉ. यादवनहाय-खायछठ पर्वमंगलकामनाBhopalDr. YadavNahay-KhayChhath PujaBest Wishesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





