मध्य प्रदेश

Bhopal: विधानसभा सत्र में आर्थिक योजना और पूरक बजट पर चर्चा

Admindelhi1
17 Feb 2026 5:28 PM IST
Bhopal: विधानसभा सत्र में आर्थिक योजना और पूरक बजट पर चर्चा
x
"जट में स्वास्थ्य, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस"

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने मौजूदा वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। यह अनुपूरक बजट 19 हजार 287 करोड़ 32 लाख रुपये का प्रावधान है। इसके साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2024-25 भी सदन के पटल रखा गया।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा प्रस्तुत तीसरे अनुपूरक बजट में राजस्व मंद में 8934.03 करोड़ तथा पूंजीगत मद में 10353.29 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग को 100 करोड़, राजस्व विभाग को 100 करोड़, वन विभाग को 161 करोड़, औद्योगित नति एवं निवेश संवर्धन विभाग को 1250 करोड़, वित्त विभाग को 1650 करोड़, वाणिज्यिक कर विभाग को 1388 करोड़, खनिज विभाग को मायनिंग फंड के लिए 321 करोड़ और रक्षित निधि में अंतरण योजना के लिए 140 करोड़, ऊर्जा विभाग को 2630 करोड़, श्रम विभाग को 615 करोड़, नगरीय विकास एवं आवास विभाग को स्थानीय निकायों के लिए 2569 और मिलियन शहरों के लिए 248 करोड़, नर्मदा घाटी विकास विभाग को 4700 करोड़, जल संसाधन विभाग को 300 करोड़, पीएचई विभाग को 300 करोड़, तकनीकी शिक्षा विभाग को 720 करोड़ और एमएसएमई विभाग को 213 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Next Story