मध्य प्रदेश

Bhopal: ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

Admindelhi1
30 Jan 2026 1:15 PM IST
Bhopal: ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
x
मध्य प्रदेश में सर्दी ने पकड़ बनाई

भोपाल: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। एक ओर प्रदेश के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से 31 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते 241 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का सिस्टम गुजरने के बाद प्रदेश में दिन और रात दोनों समय ठंड का असर और तेज हो सकता है।

शुक्रवार सुबह प्रदेश के करीब आधे हिस्से में कोहरे का असर देखने को मिला। भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 24 से अधिक जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, निवाड़ी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी और सिंगरौली में दृश्यता काफी कम रही।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इससे पहले कोहरा बना रहेगा। 31 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, दतिया, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, विदिशा, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर, 1 फरवरी को नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, विदिशा, सागर, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा, 2 फरवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत 40 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना की संभावना है।

ओलावृष्टि और बारिश थमने के बाद प्रदेश में कोहरा और सर्दी और बढ़ गई है। गुरुवार सुबह कई जिलों में सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकल पाई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा। ग्वालियर और दतिया में कोहरा सबसे ज्यादा घना रहा। उज्जैन, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, जबलपुर, खजुराहो, सतना, धार, गुना, रायसेन, श्योपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी और उमरिया में भी विजिबिलिटी कम रही। रात के तापमान की बात करें तो मंदसौर में पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया, जबकि पचमढ़ी दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा।

हालांकि रात की कड़ाके की ठंड से कुछ राहत है, लेकिन दिन में ठिठुरन बनी हुई है। गुरुवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। दतिया 20.3, भोपाल 20.4, श्योपुर 20.6, नौगांव 20.7, रतलाम-रीवा 21.2, गुना 21.8, खजुराहो-टीकमगढ़ 22, इंदौर 22.2, दमोह 22.4, सागर 22.8, सतना 22.7, उज्जैन 23, धार 23.2 और जबलपुर में 23.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Next Story