मध्य प्रदेश

Bhopal: शहीद पुलिसकर्मियों को CM यादव ने दी देशभक्ति की श्रद्धांजलि

Admindelhi1
21 Oct 2025 2:38 PM IST
Bhopal: शहीद पुलिसकर्मियों को CM यादव ने दी देशभक्ति की श्रद्धांजलि
x

भाेपाल: आज यानि मंगलवार काे पुलिस स्मृति दिवस है। हर साल शहीद पुलिस जवानों के बलिदान और योगदान को याद रखने के लिए 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर सभी शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा सेवा, समर्पण व सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक पुलिस स्मृति दिवस पर सभी शहीद पुलिसकर्मियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। राष्ट्रसेवा के पथ पर जांबाज पुलिस कर्मियों का अद्वितीय साहस व अटूट निष्ठा, हमें कर्तव्य पथ पर पूर्ण मनोयोग एवं दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Next Story