मध्य प्रदेश

Bhopal: CM डॉ. यादव करेंगे आधुनिक पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन

Admindelhi1
16 Feb 2026 10:38 AM IST
Bhopal: CM डॉ. यादव करेंगे आधुनिक पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन
x

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को अपरान्ह 3:00 बजे भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षण मुद्रांक पंजीयन भवन अरेरा हिल्स में साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण होगा। कार्यालय अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और सुरक्षित सर्वर से लैस है, जो डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल बनाएगा।

Next Story