- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: ज्योति ज्योत...
मध्य प्रदेश
Bhopal: ज्योति ज्योत दिवस पर सीएम डॉ. यादव ने किया नमन
Admindelhi1
26 Aug 2025 11:01 AM IST

x
भाेपाल: सिख धर्म के चौथे गुरु, गुरु रामदास जी का आज (मंगलवार काे) ज्योति ज्योत दिवस है। यह वह दिन है जब गुरु रामदास जी गोइंदवाल साहिब में अपने ज्योतिर्मय रूप में विलीन हुए थे। इस दिन को उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर गुरु रामदास जी काे याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा परम श्रद्धेय गुरु रामदास जी के ज्योति ज्योत दिवस पर गुरुजी के श्री चरणों में सादर नमन करता हूं। आपने त्याग, सेवा और परोपकार के संदेश से मानवता के कल्याण और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया। आपके अमृततुल्य संदेश सदैव सत्यपथ पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
Tagsमध्य प्रदेशभोपालज्योति ज्योत दिवससीएम डॉ. यादवनमनMadhya PradeshBhopalJyoti Jyot DiwasCM Dr. YadavNamanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





