मध्य प्रदेश

Bhopal: सीएम डॉ. यादव ने पंचायत दिवस की शुभकामनाएं दीं

Admindelhi1
24 April 2026 12:19 PM IST
Bhopal: सीएम डॉ. यादव ने पंचायत दिवस की शुभकामनाएं दीं
x

भाेपाल: देशभर में आज यानि शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने पाेस्ट में लिखा- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ग्राम स्वराज की परिकल्पना साकार करने में पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सशक्त आधारभूत इकाई हैं। स्थानीय स्वशासन, जनभागीदारी, पारदर्शिता, डिजिटल सशक्तिकरण, महिलाओं की भागीदारी तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

गाैरतलब है कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भारत में हर साल 24 अप्रैल को मनाया जाता है, जो 1993 में 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के लागू होने की याद दिलाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूत करना, ग्राम सभाओं को सशक्त बनाना और पंचायतों के अच्छे कार्यों को सम्मानित करना है। इस दिन देश भर में ग्रामीण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया जाता है।

Next Story