- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: मुख्य सचिव आज...
मध्य प्रदेश
Bhopal: मुख्य सचिव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं की करेंगे समीक्षा
Admindelhi1
3 Jun 2026 1:10 PM IST

x
"मुख्य सचिव की आज समीक्षा बैठक, वीसी से होगी चर्चा"
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आयोजित होने वाले विशेष अभियान के संबंध में आज बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।
बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में पर्यावरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, आयुष और लोक सेवा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।
Next Story





