- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: युवा...
मध्य प्रदेश
Bhopal: युवा क्रिकेटरों की कामयाबी पर मुख्यमंत्री यादव का बयान
Admindelhi1
7 Feb 2026 4:27 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत की इंग्लैंड पर शानदार विजय के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवासियों को युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भारत की जीत पर गर्व है।
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंडर-19 क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों ने परिश्रम और राष्ट्र प्रेम दोनों का परिचय दिया है। कप्तान आयुष म्हात्रे सहित वैभव सूर्यवंशी ने भारत की जीत को आसान बनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा की कि युवाओं की इस टीम से ही उभरते सितारे भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा भी बनेंगे और भारत की विजय यात्रा में सहभागी बनेंगे।
Tagsभोपालयुवा क्रिकेटरोंकामयाबीमुख्यमंत्री यादवबयानBhopalyoung cricketerssuccessChief Minister Yadavstatementजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





