मध्य प्रदेश

Bhopal: चौधरी चरण और नरसिम्हा राव को मुख्यमंत्री ने किया याद

Admindelhi1
23 Dec 2025 11:23 AM IST
Bhopal: चौधरी चरण और नरसिम्हा राव को मुख्यमंत्री ने किया याद
x

भाेपाल: किसानों के प्रेरक के रुप में पहचाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज मंगलवार काे जयंती है। हर साल 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस उत्सव के पीछे का मुख्य उद्देश्य किसानों के समाजिक-आर्थिक विकास में योगदान को मान्यता देना और उनके कल्याण के लिए जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की आज ही के दिन पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने दाेनाें महान हस्तियाें काे स्मरण करते हुए नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर सादर नमन एवं किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने किसानों के कल्याण और कृषि विकास हेतु जीवन समर्पित कर दिया। अन्नदाताओं को भी वंदन करता हूं, जिनके लगन और अथक परिश्रम से ही देश के अन्न भंडार समृद्ध हैं।

इसके साथ ही एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंम्हा राव काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर पाेस्ट कर लिखा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, पीवी नरसिम्हा राव जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के विकास और आर्थिक सुधारों के लिए आपको सदैव याद किया जाएगा।

Next Story