मध्य प्रदेश

Bhopal: मुख्यमंत्री ने थल सेना दिवस के अवसर पर अभिवादन व्यक्त किया

Admindelhi1
15 Jan 2026 6:27 PM IST
Bhopal: मुख्यमंत्री ने थल सेना दिवस के अवसर पर अभिवादन व्यक्त किया
x

भाेपाल: आज गुरुवार काे थल सेना दिवस है। हर साल देश में 15 जनवरी का दिन भारतीय थल सेना दिवस के ताैर पर मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने थल सेना दिवस के अवसर पर अपने अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम से मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले भारतीस सेना के सभी वीर जवानाें काे शुभकामनाएं दी हैं ।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने संदेश में कहा थल सेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विषम, चुनौतीपूर्ण एवं कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए कर्तव्य पथ पर समर्पित सेना के जवानों पर संपूर्ण राष्ट्र को गर्व है। उन शूरवीरों को कोटिश: नमन, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए।

Next Story