मध्य प्रदेश

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं

Admindelhi1
8 March 2025 10:24 AM IST
Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं
x
"डॉ. माेहन यादव ने इस अवसर पर महिला शक्ति काे नमन करते हुए शुभकामनाएं दी है"

भाेपाल: आज यानि शनिवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। हर वर्ष महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने इस अवसर पर महिला शक्ति काे नमन करते हुए शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नारी शक्ति ही सृजन और समृद्धि की आधारशिला है। मध्यप्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाना मेरे जीवन का ध्येय है। आपके सशक्त, आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण भविष्य के लिए सतत प्रयास के लिए संकल्पित हूं।

Next Story