मध्य प्रदेश

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर किया नमन

Admindelhi1
11 March 2026 11:20 AM IST
Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर किया नमन
x

भाेपाल: छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का आज बुधवार काे बलिदान दिवस है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर संभाजी महाराज के शौर्य, नीति-कौशल और मातृभूमि के प्रति उनके अटूट समर्पण का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें राष्ट्र का वीर सपूत बताया।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान योद्धा, मराठा गौरव, छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन। आपके शौर्य व पराक्रम की गौरव गाथा सदैव देशवासियों को गौरवान्वित करती रहेगी।

Next Story