मध्य प्रदेश

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की अपील की

Admindelhi1
22 April 2025 8:59 AM IST
Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की अपील की
x

भाेपाल: आज यानि मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस है। हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में पृथ्वी को बेहतर बनाने के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने और लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जनता से अपील की है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा यस्यां समुद्र उत सिन्धुरापो यस्यामन्नं कृष्टयः संबभूवुः।यस्यामिदं जिन्वति प्राणदेजत्सा नो भूमिः पूर्वपेये दधातु॥विश्व पृथ्वी दिवस हम सभी को पृथ्वी के संरक्षण के लिए पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करता है। आइए, अधिक से अधिक पौधरोपण कर हम पृथ्वी को हरा-भरा और सुंदर बनाएं।

Next Story