- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: मुख्यमंत्री...
मध्य प्रदेश
Bhopal: मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने रेडक्रॉस और अन्य संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की
Admindelhi1
14 Jun 2025 10:13 AM IST

x
भाेपाल: आज शनिवार काे विश्व रक्तदाता दिवस है। हर साल 14 जून के दिन विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। रक्तदान करने के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना और रक्तदान से जुड़ी जानकारियों के प्रति लोगों को जागरुक करना विश्व रक्तदाता दिवस मनाने के मकसद में शामिल है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं काे नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा विश्व रक्तदाता दिवस प्रेरणा देता है कि रक्तदान महादान है, जीवनदान है...रक्तदान नरसेवा से नारायण सेवा का माध्यम है, जो हमारे प्रयास से अनमोल जिंदगियों के लिए वरदान बनता है। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को नमन करता हूं, जिन्होंने पुण्यकर्म से मानवता की अतुलनीय सेवा की।
Tagsभोपालमुख्यमंत्रीडाॅ माेहन यादवरेडक्रॉससंस्थाओंप्रयासोंसराहनाBhopalChief MinisterDr. Mohan YadavRed Crossinstitutionseffortsappreciationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





