मध्य प्रदेश

Bhopal: सागर में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गतिविधियां, बैठकें और संबोधन

Admindelhi1
26 Nov 2025 11:28 AM IST
Bhopal: सागर में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गतिविधियां, बैठकें और संबोधन
x

भोपाल: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज बुधवार को सागर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप सागर में आयोजित विभिन्न बैठकों को संबोधित करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल बुधवार को दोपहर 12 बजे सागर भाजपा कार्यालय में सागर एवं सागर ग्रामीण जिले की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

बैठक में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, एस.आई.आर. के जिला संयोजक, बी.एल.ए-1 एवं एस.आई.आर. के मंडल प्रभारी शामिल रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 2 बजे सांसद, जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा 2023 के प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

Next Story