मध्य प्रदेश

Bhopal: बीजेपी नेता श्याम साहू की सड़क दुर्घटना में मौत

Admindelhi1
9 March 2026 12:41 AM IST
Bhopal: बीजेपी नेता श्याम साहू की सड़क दुर्घटना में मौत
x
"भाजपा नेता श्याम साहू का आकस्मिक निधन"

भोपाल: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू की रविवार शाम एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे बरमान से नर्मदा स्नान कर वापस लौट रहे थे, तभी परतापुर के पास यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम साहू हर रविवार की तरह इस बार भी बरमान में नर्मदा स्नान करने गए थे। स्नान के बाद वे अपने साथियों के साथ कार से हर्रई लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे हर्रई के परतापुर के पास सामने से आ रहे आयशर ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि श्याम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार उनके एक साथी के हाथ और पैर टूट गए, जबकि दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले हर्रई अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर नरसिंहपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

Next Story